Posts

Showing posts from October, 2024

कार्तिक मास की आर्तियां और भजन

कार्तिक मास की आर्तियां और भजन श्री गणेश जी की आरती जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा । माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥ एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी। माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥ अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया। बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥ पान चढ़े फूल चढ़े, और चढ़े मेवा। लड्डुअन का भोग लगे, संत करे सेवा ॥ दीनन की लाज राखो, शम्भु पुत्र वारी। मनोरथ को पूरा करो, जाऊँ बलिहारी ॥ गुरुदेव से विनती सतगुरु प्यारे से मिलन कैसे होए। खिड़की तो चारों बंद पड़ी ॥ 1. रामा पहली खिड़की खोल के देखूँ, उसमें काँट-बबूल। मुझसे इतना ना होये भगवान, झाड़ें तो यामें दे के चलूँ ॥ 2. रामा दूजी खिड़की खोल के देखूँ, उसमें गंगा-जमुना। मुझसे इतना न होये भगवान्, गोता तो यामें मार चलूँ ॥ 3. रामा तीजी खिड़की खोल के देखूँ, उसमें भोले बाबा। मुझसे इतना ना होये भगवान्, पूजा तो याकी करके चलूँ ॥ 4. रामा चौथी खिड़की खोल के देखूँ, उसमें श्री भगवान् । मुझसे इतना ना होये भगवान्, दर्शन तो याके करके चलूँ ॥ 5. रामा पाँचवीं खिड़की खोल के देखूँ, उसमें गुरु भगवान् । मुझसे इतना ना होये भगवान्, ज्ञान तो इनसे ले के चलूँ ॥ 6. र...

अहोई अष्टमी

Image
.         दिनांक 24.10.2024 दिन गुरुवार तदनुसार संवत् २०८१ कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को आने वाला व्रत– अहोई अष्टमी का पर्व दिवाली से पहले मनाया जाता है। इस त्योहार को अहोई आठे के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में उपासना करने से संतान-सुख की प्राप्ति होती है। इस व्रत का पारण तारों को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है,इससे संतान को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि अहोई माता की पूजा अर्चना विधिपूर्वक न करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। इसलिए इस दिन विधि-विधान से उपासना करनी चाहिए। अगर आप भी इस व्रत को कर रही हैं, तो इससे पहले इस लेख में दी गई अहोई अष्टमी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जान लें। अहोई अष्टमी पौराणिक मान्यता एवं महत्व हिन्दू धर्म में प्रत्येक त्यौहार एवं पर्व का अपना विशेष महत्व है। इसी क्रम में करवा चौथ व्रत के ठीक चार दिन बाद आने वाली अष्टमी तिथि को देवी अहोई माता का व्रत किया जाता है। चूँकि कार्तिक मास की अष्टमी तिथि को कृष्ण पक्ष में यह व्रत रखा जाता है इ...