प्रश्न- एकादशी व्रत का क्या महत्व है ? क्या व्रत अनिवार्य है या कृष्ण के नाम से ही काम चल जाएगा ?
प्रश्न- एकादशी व्रत का क्या महत्व है ? क्या व्रत अनिवार्य है या कृष्ण के नाम से ही काम चल जाएगा ? व्रत न रखें तो उस दिन वर्जित अन्न खाने का पाप लगेगा ? भक्ति में शरीर की सफाई का क्या महत्व है ? यानी बिना नहाए धोए भक्ति करने की स्थिति में हैं हम लोग? उत्तर- आदरणीय श्री श्वेताभ भैया जी के द्वारा- व्रत किसी दिन या तिथी का नही होता सदाचार संयम सात्विकता भजन-कीर्तन नित्य होना चाहिए l वो तो हमारे लिए संतो ने एक रास्ता बताया है कि कुछ भी न कर पाए तो कम से कम कुछ निश्चित तिथी दिन ही कर लो यह यथार्थ है l ★ भक्ति मन का विषय वस्तु है शरीर का नहीं । भक्ति का शरीर से कोई सम्बन्ध नहीं है । लेकिन शुरू शुरू में वैधी भक्ति का ही महत्व है । शरीर की सफाई , स्वच्छता , नियम , संयम ,शरीर को अनुशासन में ढालना इत्यादि सब करना पड़ेगा । अभी हम इतने बड़े साधक नहीं हो गए हैं कि वैधी भक्ति को छोड़कर सीधे परा में प्रवेश कर जाएंगे । Nursery class के बच्चे को जैसे अनुशासन में बैठने के लिए विद्यालय में विभिन्न तरीकों का सहारा लिया जाता है कि इतने बजे school पहुँचो ,इतने बजे lunch , tie belt स...